भारत

क्रेडिट को-आप्रेटिव सोसायटी में फंसे करोड़ों रुपए

Shantanu Roy
3 April 2025 4:59 PM IST
क्रेडिट को-आप्रेटिव सोसायटी में फंसे करोड़ों रुपए
x
ऊना। ऊना में एक क्रेडिट को-आप्रेटिव सोसायटी द्वारा अचानक पोर्टल व ऑनलाईन लेन-देन बंद कर देने से लोगों के करोड़ों रुपए फंस गए हैं। चार माह पहले कंपनी के नुमाइंदे जिला मुख्यालय सहित अन्य कार्यालय बंद कर रफूचक्कर हो चुके है। ऐसे में अब कंपनी में कार्यरत अभिकर्ताओं व स्थानीय लोग अपने पैसों के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे है। उक्त लोग शासन व प्रशासन के चक्कर काटे रहे है, लेकिन कहीं भी इन्हें राहत नहीं मिली है। बुधवार को एमसी पार्क ऊना में अभिकर्ताओं व कंपनी में पैसे इनवेस्ट करने वाले लोगों ने जमकर रोष प्रदर्शन
किया।

इसके बाद एमसी पार्क से लेकर मिनी सचिवालय तक रैली निकाली और प्रशासन को ज्ञापन प्रेषित किया। रीटा रानी, अंजु बाला, अनुराधा, रंजना, सुमन देवी, वीना, कमला देवी, प्रमिला देवी, आशा देवी, सोनिया देवी, राजवंत कौर, रेखा, राज कुमारी, मनजोत कौर, सरला कुमारी, रामप्यारी, प्रिया, यमुना देवी, कमलजीत, कुलविंद्र कुमार, महेंद्रपाल सहित अन्य लोगों ने बताया कि उक्त कंपनी वर्ष 2012 से देश के नौ राज्यों में व्यवसाय कर रही है। इसी वर्ष कंपनी ने हिमाचल प्रदेश सहित ऊना में भी अपने कार्यालय खोले थे। जिससे ऊना के सैकड़ों लोग इस कंपनी से जुड़ गए। ऊना के लोगों ने लाखों रुपए इस कंपनी में इनवेस्ट कर रखे है। कंपनी द्वारा नवंबर 2024 तक सभी निवेशकों के जमा पैसे ब्याज सहित दिए। लेकिन दिसंबर 2024 में सोसायटी के सभी सुविधा केंद्र बंद हो गए है। वहीं अभिकर्ताओं को भी मोटा कमीशन दिया जा रहा है। लेकिन अब कंपनी ने अचानक अपना बिजनेस समेट लिया है।
Next Story