भारत
अपराधियों ने हमला कर छह वाहनों में लगाई आग, पुलिस मौके पर पहुंची
jantaserishta.com
7 Aug 2024 10:08 AM IST

x
चार टर्बो, एक ट्रैक्टर और एक जेसीबी में आग लगा दी.
रांची: रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र स्थित दामोदर नदी बालू घाट पर अपराधियों ने हमला करके छह वाहनों में आग लगा दी। वारदात को मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर बुधवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि हथियारबंद अपराधियों ने दामोदर नदी के छपरा घाट से बालू निकाल रहे चार टर्बो, एक ट्रैक्टर और एक जेसीबी में आग लगा दी।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश पर राज्य की नदियों से अक्टूबर तक बालू खनन पर रोक है, लेकिन इसके बावजूद अवैध तरीके से यह काम जारी रहता है। बालू खनन के एवज में कई आपराधिक गिरोह और प्रतिबंधित नक्सली संगठनों के लोग रंगदारी वसूलते हैं।
इस वारदात को ऐसे ही किसी गिरोह ने अंजाम दिया है। आम तौर पर घटना के बाद नक्सली संगठन या गिरोह इसकी जिम्मेदारी लेते हैं। फिलहाल, यह पता नहीं चल पाया है कि इसके पीछे किस संगठन या गिरोह का हाथ है। इलाके में प्रतिबंधित संगठनों और अपराध में टीएसपीसी, जेजेएमपी, पांडेय गैंग, अमन साव गैंग, आलोक गैंग, वीएस तिवारी गैंग आदि सक्रिय हैं। इलाके में सड़कों, रेलवे एवं भवन निर्माण करने वाले कांट्रेक्टर और कारोबारियों से ये गिरोह रंगदारी-लेवी के नाम पर मोटी रकम की उगाही करते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





