भारत

पुलिसवाले बनकर गलत काम, पत्नी के उड़ गए होश

jantaserishta.com
7 Aug 2024 9:52 AM IST
पुलिसवाले बनकर गलत काम, पत्नी के उड़ गए होश
x
मुकदमा दर्ज.
आगरा: आगरा में ईदगाह बस स्टैंड के पास से रविवार को पुलिसवाले बनकर कार सवार दो युवकों को अगवा करके ले गए। परिजनों के पास पांच लाख रुपये फिरौती का फोन पहुंचा तो उनके होश उड़ गए। पुलिस को जानकारी देने पर उसने युवकों को चंगुल से मुक्त करा दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मामला रुपये के लेनदेन के विवाद का निकला। मामले में चार लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है।
टीला बालूगंज के विशाल सागर ईदगाह बस स्टैंड के पास सिम की केनोपी लगाते हैं। उसके बराबर में ही मदन कचौड़ी की ठेल लगाता है। विशाल के पास चार अगस्त की शाम को कार सवार दो युवक पहुंचे। खुद को पुलिसवाला बताते हुए पूछताछ के बहाने गाड़ी में बैठने को को कहा। इस बीच मदन वहां आया तो उसे भी गाड़ी में बैठा लिया। इस बीच विशाल की पत्नी पूजा ने विशाल को फोन किया तो उसने बताया कि कार सवार खुद को कभी पुलिसवाला तो कभी सीबीआई वाला बता रहे हैं। उसे मथुरा की ओर लेकर जा रहे हैं। इसके बाद पत्नी को फिरौती की कॉल पहुंची।
रात 11:30 बजे पत्नी के पास फोन करके विशाल सागर को मुक्त कराने के लिए पांच लाख रुपये मांगे गए। उन्हें रकम लेकर वृंद्वावन आने को कहा। परिजन सोमवार को थाने पहुंचे, पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने सोमवार रात मथुरा से विशाल सागर और मदन को मुक्त करा दो आरोपियों आकाश और ब्रजेश को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया विशाल की पत्नी की तहरीर पर आकाश, ब्रजेश, रंजीत और अभय के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। पूछताछ में रुपये के लेनदेन का मामला सामने आया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story