भारत
Encounter: लूट और रेप के मामले में फरार बदमाश मुठभेड़ में ढेर, खेत की तरफ भागा, फिर...
jantaserishta.com
1 Jun 2024 12:03 PM IST

x
टीम ने घेराबंदी की तो उसने फायरिंग की। फिर खेत की तरफ भागा। पुलिस ने बदमाश को दौड़ाकर गोली मारी।
Mathura News मथुरा: मथुरा में थाना शेरगढ़ पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 50 हजार के इनामी बदमाश मनोज को मुठभेड़ में ढेर कर दिया. पुलिस का कहना है कि मनोज कल पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था. इसके बाद मथुरा पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई थीं.
जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ थाना शेरगांव इलाके के सेही रोड पर हुई. मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने शातिर बदमाश मनोज को मार गिराया. मनोज लूट और रेप के मामले में फरार चल रहा था. 30 मई की रात हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया था.
इसके बाद 31 मई को जिला अस्पताल में उपचार के दौरान वह पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था. इसके बाद जब पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की तो उसके साथ मुठभेड़ हो गई. मनोज पर एक वृद्व महिला के साथ रेप और लूट करने का आरोप था. वह इस मामले में फरार चल रहा था.
एसएससी शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि मनोज बहुत ही शातिर बदमाश था. वह लूट व बलात्कार के मामले में फरार था. पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था. कस्टडी से वह फरार हो गया था. मथुरा पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई थीं, तभी मुठभेड़ के दौरान मनोज ढेर हो गया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





