भारत
CRIME: दुप्पटे से खुला हत्या का राज़, जानिए कैसे हुआ था ये ब्लाइंड मर्डर
Shantanu Roy
22 Sept 2024 7:46 PM IST

x
पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
Munger. मुंगेर। मुंगेर में प्रेमिका के दुपट्टे ने मर्डर की मिस्ट्री खोल दी है। 18 सितंबर को गंगटा थाना इलाके के दरियापुर पंचायत टू के जमघट गांव के बाबूलाल यादव बगीचे से एक युवक का शव मिला था। उसकी पहचान किशन शर्मा (22) के रूप में हुई थी। किशन की गला दबाकर हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस ने प्रेमिका की मां और पड़ोस के दो लोगों को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने घटनास्थल पर मिले दुपट्टे से मर्डर की गुत्थी सुलझाई है। किशन शर्मा अपने गांव की ही एक नाबालिग लड़की से प्यार करता था। दोनों के बीच एक साल से अफेयर था। 17 सितंबर की रात प्रेमिका के घर वाले बाहर गए थे। यह बात पता लगने के बाद किशन अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। इसी बीच प्रेमिका के घर वाले आ गए। दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद लड़की के परिजनों ने किशन की लड़की के दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद लड़की के परिजनों ने किशन शर्मा की लाश को पड़ोस के दो लोगों के सहयोग से बगीचे में फेंकवा दिया।
उसके बाद सभी वहां से फरार हो गए। लाश के गले में आरोपियों ने दुपट्टा छोड़ दिया। इसी एक क्लू ने पुलिस को आरोपियों तक पहुंचा दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने हत्या के मामले में गंगटा थाना में 8 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव के गले में दुपट्टा देखा। पुलिस ने जांच का दायरा आगे बढ़ाया। मुखबिरों से जानकारी ली तो पता चला कि किशन शर्मा का गांव की एक लड़की के साथ अफेयर चल रहा था। वो उसके घर आता-जाता भी था। दुपट्टे के साथ पुलिस प्रेमिका के घर पहुंची। पूछताछ की, लेकिन पहले तो घर वाले अनजान बने रहे। पुलिस ने नाबालिग से थोड़ी सख्ती बरती तो उसने हत्या की रात की पूरी कहानी बताई। उसने बताया कि किशन मुझसे मिलने आया था। इसी बीच घर वाले आ गए। मेरे घर वालों ने मेरे दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया। पुलिस ने इस मामले में प्रेमिका की मां और पड़ोस के दो लोगों को अरेस्ट कर लिया है, जिन्होंने लाश ठिकाने लगाने में मदद की थी। प्रेमिका के पिता और भाई की तलाश में छापेमारी चल रही है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





