भारत

BREAKING: तालाब में डूबने से भाई-बहन की दर्दनाक मौत, परिजन सदमें में

Shantanu Roy
22 Sept 2024 7:15 PM IST
BREAKING: तालाब में डूबने से भाई-बहन की दर्दनाक मौत, परिजन सदमें में
x
जांच में जुटी पुलिस
BANKA: बांका। बांका में खेल-खेल में एक भाई-बहन की जान चली गई। खेलते-खेलते दोनों पोखर में जा गिरे और डूबने से दोनो की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक बच्चों के परिवार में कोहराम मच गया है। घटना कटोरिया थाना क्षेत्र के फुलवरिया कला गांव की है। मृतक भाई-बहन की पहचान फुलवरिया कला गांव निवासी भैरो यादव के 8 साल के बेटे अंकुश कुमार और 6 साल की बेटी प्रीति कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे गांव के अन्य बच्चों के साथ खेलते खेलते पोखर के पास पहुंच गए थे, जहां पैर फिसलने के बाद दोनों भाई-बहन तालाब में जा गिरे।


इस घटना के बाद अन्य बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए हालांकि तबतक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। भाई-बहन की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक साथ दो बच्चों की मौत से एक तरफ जहां परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है तो वहीं पूरे गांव में मातम पसर गया है और लोग इस घटना पर दुख जता रहे हैं।
Next Story