भारत

CRIME: नाकाबंदी में छुरा लेकर घूमते दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Shantanu Roy
7 Aug 2024 12:23 PM GMT
CRIME: नाकाबंदी में छुरा लेकर घूमते दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
x
Rajsamand. राजसमंद। आमेट पुलिस ने छुरा लेकर घूमते दो आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह शक्तावत ने बताया कि जिले भर में चल रहे अपराधियों की धरपकड़, अवैध बजरी की धरपकड़, आर्म्स एक्ट, जुआ एक्ट, आबकारी एक्ट की कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जा रहा है।इसी कड़ी में दो विशेष टीम का गठन किया गया। जिसमें सहायक उप निरीक्षक लालाराम , हैड कांस्टेबल मधुसूदन कांस्टेबल कपिल, उमेश और बृजमोहन द्वारा अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर डालचंद्र (60) पिता मांगीलाल माली को आमेट से केलवा जाने वाली रोड से और नारायण सिंह (36) पिता रामसिंह आक्या जाने वाली रोड से गिरफ्तार किया। दोनों ही अलग-अलग स्थानों पर अपने हाथ में एक धारदार छुरा लेकर लहराते हुए घूम रहे थे। रास्ते में आने जाने वाले राहगीरों को डरा धमका रहे थे। किसी के साथ कोई गम्भीर घटना कर देने की सम्भावना को देखते हुए दोनों से ही धारदार छुरों को कब्जे में ले लिया। डालचंद्र और नारायण सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे का अनुसंधान किया जा रहा है।
Next Story