भारत

Crime News: डकैती की साजिश करने वाले 3 डकैत गिरफ्तार

Shantanu Roy
4 Aug 2024 10:48 PM IST
Crime News: डकैती की साजिश करने वाले 3 डकैत गिरफ्तार
x
बड़ी खबर
Gwalior. ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। पुलिस ने डकैती की साजिश रचते हुए 5 बदमाशों में से 3 को हथियार सहित गिरफ्तार किया है। तीनों हाल ही में पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश आकाश जादौन की गैंग के सदस्य बताए गए हैं। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के बरौआ हाईवे ब्रिज के नीचे डकैती की साजिश रच रहे हैं। सुचना के आधार पर पुलिस मौके पहुंची और घेराबंदी की। इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर 5 में से 2 बदमाश फरार हो गए और तीन बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा। तलाशी लेने पर बदमाशों से हथियार बरामद हुए। पूछताछ में बदमाशों ने बताया की वह आकाश जादौन गैंग के सदस्य हैं।


जिसको पुलिस ने हाल ही में मुठभेड़ में गिरफ्तार किया हैं। साथ ही बदमाशों ने पुलिस को बताया की वह पांच लोग थे, जिसमें निखिल जादौन, विवेक पाठक, शिवम हरिओम बाल्मिक और एक नाबालिग सभी डकैती की साजिश रच रहे थे। फिलहाल, पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और फरार बदमाशों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। गौरतलब है कि पिछले दिनों कुछ बदमाशों ने प्रीतमपुर में लूट की नीयत से हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। साथ ही उसी दिन इन्हीं बदमाशों ने महाराजपुरा में भी हथियार की नोंक पर महिला से लूट की थी और फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इनाम भी घोषित किया था। जिसके बाद पुलिस मुठभेड़ में मुरैना निवासी बदमाश आकाश जादौन पकड़ा था। जबकि अन्य आरोपी फरार चल रहे थे, जिन्हें पुलिस डकैती की साजिश रचते धर दबोचा है।
Next Story