छत्तीसगढ़

CG BREAKING: दहरा जलप्रपात में डूबा युवक, लाश की तलाश जारी

Shantanu Roy
4 Aug 2024 9:33 PM IST
CG BREAKING: दहरा जलप्रपात में डूबा युवक, लाश की तलाश जारी
x
छग
Kawardha. कवर्धा। जिले के पर्यटन स्थल रानी दहरा जलप्रपात में नहाने के दौरान 21 वर्षीय युवक के डूबने की खबर सामने आई है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और नदी में खोजबीन जारी है. युवक का नाम तुषार साहू है, जो कि डिप्टी सीएम अरुण साव का भांजा बताया जा रहा है. मामला बोड़ला थाना के रानी दहरा गांव का है. घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी, एडिशनल एसपी और परिजन मौके पर पहुंचे हैं। मिली जानकारी के अनुसार युवक अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने रानी
दाहरा जलप्रपात
गया था और नहाने के दौरान युवक डूबा गया. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और नदी में युवक की तलाश जारी है। जिले के घने जंगल में स्थित रानी देहरा जलप्रपात में आए दिन डूबने की खबर आती रहती है। इसके बावजूद भी जिला प्रशासन किसी भी प्रकार की सुरक्षा का इंतजाम नहीं कर रहा है. यही कारण है की आए दिन जलप्रपात में नहाने के दौरान युवक युवतियों डूबने की खबर समाने आती है।
Next Story