भारत

CRIME: बाप ने बेटे की कर दी बेरहमी से हत्या, प्रेमिका के साथ आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
17 Oct 2024 6:03 PM GMT
CRIME: बाप ने बेटे की कर दी बेरहमी से हत्या, प्रेमिका के साथ आरोपी गिरफ्तार
x
बड़ी खबर
Palamu. पलामू। एक महिला के साथ अवैध संबंध में बाधक बन रहे अपने बेटे को पिता ने मौत के घाट उतार दिया। पिता का पांच वर्षों से अपने से उम्र में 14 साल छोटी महिला के साथ अवैध संबंध था। बेटा इसका लगातार विरोध करता था। इससे आक्रोशित पिता ने अपनी प्रेमिका के साथ बेटे को मारने का प्लान बनाया और सोमवार की रात टांगी से काटकर बेटे को मार दिया। सतबरवा थानाक्षेत्र के इस मामले में पुलिस ने पिता और उसकी महिला प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में शामिल दो अपराधी फरार हैं।

गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में सदर एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद ने बताया कि सतबरवा के खामडीह पूर्णाडीह टोला में मंगलवार को सरेश साव के पुत्र सकेंद्र साव (24) का शव एक अर्धनिर्मित मकान से मिला था। धारदार हथियार से उसके शरीर पर कई वार किए गए थे। इस संबंध में मृतक की मां रविंदा देवी ने अपने पति की प्रेमिका बेबी देवी (31) पर बेटे के हत्या का आरोप लगाया था। बेबी देवी लेस्लीगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत रजहरा गांव निवासी अनिल विश्वकर्मा की पत्नी है। वह पति से अलग सरेश साव (45) के साथ रहती थी।

पुलिस ने बेबी देवी से पूछताछ किया तो उसने बताया कि सकेंद्र का अपने पिता के साथ विवाद चल रहा था। पिता से पूछताछ हुआ तो उसने बताया कि दो परिचितों के साथ मिलकर उसने बेटे की हत्या की। बेटा के साथ प्रेमिका को लेकर हमेशा विवाद होता था। कई बार इसे लेकर मारपीट भी हो चुका था। हत्या वाले दिन भी बाप-बेटे में कहासुनी हुई थी। इसी के बाद उसे मारने की साजिश रच दी गई। पुराने घर से एक किलोमीटर दूर जब बेटा नए बन रहे मकान में रोज की तरह सोने आया तो उसी वक्त उसे मार दिया। गांव वालों और पुलिस को झांसा देने के लिए बेटे के शव के पास पिता बैठकर घंटों रोया था। कांड में प्रयुक्त टांगी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
Next Story