भारत
Crime Breaking: अज्ञात हमलावरों ने कार में किया पथराव, महिला गंभीर
Shantanu Roy
14 July 2024 3:54 PM GMT
![Crime Breaking: अज्ञात हमलावरों ने कार में किया पथराव, महिला गंभीर Crime Breaking: अज्ञात हमलावरों ने कार में किया पथराव, महिला गंभीर](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/07/14/3869386-untitled-28-copy.webp)
x
जांच में जुटी पुलिस
Hisar. हिसार। हरियाणा के हिसार में बाइक सवार 4 युवकों ने आधी रात को एक घर में जमकर ईंटें बरसा दी। शोर सुनकर घर से बाहर निकली महिला पर भी ईटों से हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। हमलावरों में पहले घर के बाहर खड़ी गाड़ी के शीशे भी तोड़े। घायल रानी को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विद्या नगर निवासी रानी ने बताया कि शनिवार रात करीब एक बजे वह, उसका पति और बच्चे अपने घर पर सो रहे थे। तब उसे बाहर से आवाज सुनाई दी। जिसके बाद उसने दरवाजा खोलकर देखा तो बाहर से एक युवक ने माथे पर ईंट मार दी।
घायल ने बताया कि हरिकिशन, देव, अजय और कुनाल उसके घर के अंदर आए और घर में ईंटे बरसाने लगे। तब उसका पति व बेटा बाहर निकले तो चारों युवक जाने से मारने की धमकी देते हुए बाइक पर भाग गए। रानी ने बताया कि पति ने बाहर जाकर देखा तो उसकी गाड़ी के शीशे भी टूटे हुए थे, जो हमलावारो ने तोड़े थे। उसका परिवार वालों ने उसे इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवा दिया। घायल महिला ने बताया कि माथे और नाक पर करीब 7 से 8 टांके आए हैं। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
![Shantanu Roy Shantanu Roy](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Shantanu Roy
Next Story