भारत

BIG BREAKING: सरकारी अस्पताल में मरीज की गोली मारकर हत्या

Shantanu Roy
14 July 2024 3:35 PM GMT
BIG BREAKING: सरकारी अस्पताल में मरीज की गोली मारकर हत्या
x
जांच में जुटी पुलिस
New Delhi. नई दिल्ली। दिल्ली के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों GTB Hospital में से एक जीटीबी अस्पताल में सनसनीखेज मर्डर का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अस्पताल के वार्ड में जाकर वहां भर्ती मरीज की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्याकांड ने जहां एक तरफ अस्पताल की सुरक्षा-व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है। वहीं दूसरी तरफ देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ते क्राइम ग्राफ को लेकर भी लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। दिल्ली में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि दिनदहाड़े अस्पताल में घुसकर फायरिंग करने लगे हैं। पुलिस ने इस पूरे हत्याकांड की जांच शुरू कर दी है।

रविवार शाम को जीटीबी एन्क्लेव पुलिस स्टेशन को सूचना मिली कि जीटीबी अस्पताल GTB Hospital के वार्ड नंबर 24 में गोलीबारी हुई है। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तो उन्हें पता चला कि 32 साल के रियाजुद्दीन नाम का एक मरीज, जो पेट के इलाज के लिए 23 जून 24 को अस्पताल में भर्ती था, उस पर गोली चला दी गई है। आज लगभग 4 बजे करीब 18 साल का एक लड़का वार्ड के अंदर आया और उसने रियाजुद्दीन को गोली मार दी। पुलिस इस मामले की FIR दर्ज कर रही है।


दिल्ली के जीटीबी अस्पताल GTB Hospital में दिनदहाड़े बदमाशों ने एक मरीजों को ताबड़तोड़ गोलियों से भून दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना लगभग 4 बजे हुई है। मरीज कुछ सप्ताह से वार्ड नंबर-24 में भर्ती हुआ था। इस हत्याकांड के बाद अस्पताल में एडमिट अन्य मरीजों और तीमारदारों की टेंशन बढ़ गई है। ये लोग काफी दहशत में हैं। लोगों का कहना है कि इससे पहले ऐसी वारदात दिल्ली में देखने को नहीं मिली। उधर पुलिस ने अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।
Next Story