भारत

CRIME BREAKING: बॉयफ्रेंड के चक्कर में किया पति का मर्डर, 2 गिरफ्तार

Shantanu Roy
14 July 2024 2:09 PM GMT
CRIME BREAKING: बॉयफ्रेंड के चक्कर में किया पति का मर्डर, 2 गिरफ्तार
x
मामलें में होगा जल्द बड़ा खुलासा
Jhansi. झांसी। झांसी में दो दिन पहले हुई केशव जाटव की हत्या का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया है। यह हत्या केशव की पत्नी लक्ष्मी, उसके प्रेमी कमलेश और कमलेश के ममेरे भाई रवि ने मिलकर की थी। दरअसल, लक्ष्मी और कमलेश के बीच अवैध संबंध थे। अब वे दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन पति उनके रिश्ते में रोड़ा बन रहा था। ऐसे में पत्नी ने पति की हत्या कराने का प्लान बनाया। योजना के तहत पति को शराब में जहर मिलाकर पिला दिया। इसके बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। केशव जाटव (46) पुत्र रामरतन दतिया में इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के वरिया गांव के रहने वाले थे। वह खेतीबाड़ी के साथ मजदूरी करता थे। केशव का उन्नाव बालाजी थाना क्षेत्र के धवाई गांव निवासी कमलेश (36) का घर पर आना-जाना था। करीब 5 साल पहले कमलेश और केशव की पत्नी लक्ष्मी के बीच दोस्ती हो गई। ये दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। दोनों चोरी छुपे मिलने लगे थे। करीब दो माह पहले केशव को उनके रिश्ते के बारे में पता चल गया था। उसने कमलेश को भी घर आने से मना कर दिया था। वह दोनों के प्यार में रोड़ा बन गया था। पुलिस के अनुसार, कमलेश और लक्ष्मी का मिलना-जुलना बंद हो गया था। करीब 2 माह पहले लक्ष्मी ने अपने प्रेमी कमलेश से कहा कि मेरे पति केशव को रास्ते से हटा दो। इसके बाद हम दोनों कोर्ट मैरिज कर लेंगे। वह कमलेश पर दो माह से हत्या के लिए दबाव बना रही थी। लक्ष्मी की योजना के अनुसार कमलेश ने 8 दिन पहले अपने ममेरे भाई दतिया के बडौनी थाना क्षेत्र के राव गांव निवासी रवि अहिरवार को बुलाया और उसे अपने साथ शामिल कर दिया। अब वे केशव के मर्डर
Murder
के लिए मौका ढूंढ़ रहे थे।

पुलिस के अनुसार, केशव के साले के बहनोई जितेंद्र अहिरवार की बेटी की 11 जुलाई को कोटखेरा गांव में शादी थी। शादी का निमंत्रण केशव के अलावा कमलेश और रवि को भी आया था। यही मौका उनको हत्या के लिए सबसे अच्छा लगा। सबसे पहले कमलेश ने केशव को शादी में चलने के लिए राजी कर लिया। दोनों बाइक से कोटखेरा गांव के लिए रवाना हो गए। योजना के तहत कमलेश ने रवि को पहले ही इंदरगढ़ के भांडेर तिराहा पर बुला लिया। रवि मिला तो उसे भी बाइक के पीछे बैठा लिया। बीच में केशव बैठा था और कमलेश बाइक चला रहा था। कोटखेरा गांव के पास नहर किनारे सुनसान जगह पर कमलेश ने बाइक रोक दी। कहा कि शराब पीकर शादी में चलेंगे। वहां से शादी स्थल की दूरी लगभग 500 मीटर दूर थी। केशव शराब का शौकीन था और पार्टी की बात सुनते ही वह राजी हो गया। तब दोनों आरोपियों ने शराब में कीटनाशक मिला दिया और वो शराब केशव को पिला दी। थोड़ी देर बाद केशव अचेत हो गया। तब दोनों आरोपियों ने उसी की तौलिया से गला घोंट दिया। इसके बाद वह मर गया। दोनों ने केशव की जेब से उसका मोबाइल निकाल दिया। इसके बाद मोबाइल, तौलिया, बचा हुआ कीटनाशक पाउडर को पॉलीथिन में रखकर झाड़ियों में छुपा दिया। फिर शव को 200 मीटर दूर नहर किनारे फेंक दिया। इसके बाद दोनों बाइक से भाग गए थे। 12 जुलाई की सुबह केशव का शव मिला तो पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। बाद में शव की पहचान होने पर परिजन झांसी पहुंच गए थे। मृतक के भाई कालीचरण ने कमलेश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने कमलेश को उठाया तो कड़ी से कड़ी जुड़ती चली गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल तौलिया, कीटनाशक दवा, मृतक का मोबाइल बरामद किया है।
Next Story