भारत

Crime Breaking: दुल्हन के पिता की गला रेतकर हत्या, परिजन सदमें में

Shantanu Roy
11 July 2024 8:50 AM GMT
Crime Breaking: दुल्हन के पिता की गला रेतकर हत्या, परिजन सदमें में
x
जांच में जुटी पुलिस
Eta. एटा। एटा में शादी से 1 दिन पहले दुल्हन के पिता की गला रेतकर हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह आंगन में चारपाई पर खून से लथपथ शव मिला। दुल्हन की मां ने बेटी के प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है। दुल्हन की मां ने कहा- प्रेमी ने धमकी दी थी कि शादी कैंसिल कर दो, नहीं तो अंजाम बुरा होगा। आज उसने पति की हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के भेज दिया है। वारदात के बाद से प्रेमी फरार है। लड़की की शादी 12 जुलाई को है। फिलहाल, पुलिस आपसी रंजिश और हत्या के एंगल पर जांच कर रही है। मामला मारहरा थाना क्षेत्र मीरापुर गांव का है। यहां माया प्रकाश परिवार के साथ रहते हैं। दुल्हन के भाई ने बताया- घर में शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थी। गुरुवार शाम मेहंदी रस्म थी। रात में खाना खाकर हम लोग सो गए। गर्मी लग रही थी, इसलिए पापा घर के बाहर ही सो रहे थे। सुबह 6 बजे मां शीला देवी झाड़ू लगाने पहुंची।

देखा तो पापा का शव पड़ा था। वह चीख पड़ीं। शोर सुनकर हम लोग भी पहुंच गए। थोड़ी देर में भीड़ लग गई। पुलिस को सूचना दी गई। SSP राजेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। मृतक के बेटे ने बताया- गांव का आकाश उर्फ अभय प्रताप बहन प्रीति को पंसद करता था। उससे परेशान भी करता था। उसकी हरकतों से तंग आकर हम लोगों ने बहन की शादी तय कर दी। इसके बाद उसने घर में घुसकर शादी कैंसिल करने की धमकी दी थी। लड़की की मां ने बताया- आकाश, मेरे पति को धमकी देता था कि अपनी बेटी की शादी मेरे साथ कर दो, नहीं तो मैं कुछ भी कर सकता हूं। हम लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की। आज उसने पति की हत्या कर दी। बेटी हाथों पर मेहंदी सजाए बैठी थी। उसने सब कुछ बर्बाद कर दिया। SSP राजेश कुमार ने बताया- धारदार हथियार से एक शख्स की हत्या की गई है। इनके परिवार में आपसी रंजिश बताई जा रही है। आरोपी इनकी बेटी को पसंद करता था। इसके अलावा कई और एंगल पर भी जांच की जा रही है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Next Story