छत्तीसगढ़

CG में 40 फ़ीट गहरे कुएं में मिली महिला की लाश

Shantanu Roy
11 July 2024 8:38 AM GMT
CG में 40 फ़ीट गहरे कुएं में मिली महिला की लाश
x
छग
Durg. दुर्ग। दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र के सिरना भाठागांव में एक महिला की 40 फीट गहरे कुएं में गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर SDRF दुर्ग की टीम मौके पर पहुंची और महिला के शव को कुएं से बाहर निकाला। महिला का शव दो दिन पुराना है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिला सेनानी अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार शाम को उन्हें सूचना मिली कि सिरना भाठा गांव के एक कुएं में महिला का शव पड़ा हुआ है। शाम हो जाने से टीम रात में नहीं गई। गुरुवार सुबह टीम के लोग वहां पहुंचे। वो लोग कुएं में नीचे उतरे इसके बाद महिला के शव को रस्सी से बांधकर ऊपर निकाला गया।


मृतिका की पहचान गीता गौरैया पिता मोहन गौरैया (45) निवासी ग्राम सिरना भाठा थाना धमधा के रूप में हुई। उसके परिजनों ने बताया कि वो दो दिनों से घर से गायब थी। मानसिक रूप से कमजोर थी। परिजनों ने उसे काफी खोजा भी, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। परिजनों की शिकायत पर धमधा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। धमधा पुलिस के मुताबिक गीता गौरया मानसिक रूप से कमजोर थी और शराब पीने की आदी थी। दो दिन पहले भी वो शराब के नशे में घर से निकली थी। ऐसा कहा जा रहा है कि नशे की हालत में वो कुएं के पास गई होगी और कुंए में गिरने से उसकी मौत हो गई। दो दिन बाद जब शव पानी के ऊपर आया तो लोगों ने उसे देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी।
Next Story