भारत
CRIME: फुलाते समय 8वीं के छात्र के गले में फंसा गुब्बारा, हालत गंभीर
Shantanu Roy
5 Sept 2024 3:39 PM IST

x
Jawali. जवाली। उपमंडल जवाली के अधीन सरकारी पाठशाला सिद्धपुरघाड़ के 13 वर्षीय आठवीं कक्षा के छात्र विवेक कुमार पुत्र तिलक राज के गले में गुब्बारा फंसने का मामला उजागर हुआ है। प्राप्त जानकारी अनुसार विवेक कुमार घर से स्कूल को आते समय गेट के बाहर गुब्बारा फुला रहा था कि अचानक गुब्बारा छात्र के गले में फंस गया। छात्रों द्वारा शोर मचाने पर स्कूल अध्यापक गेट के बाहर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि छात्र के गले में गुब्बारा फंस गया है और उसे सांस लेने में दिक्कत आ रही है।
मौके पर ही स्कूल स्टाफ छात्र को एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने बच्चे की हालत को नाजुक देखते हुए ऑक्सीजन लगाकर अमनदीप अस्पताल पठानकोट रैफर कर दिया। स्कूल प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र शर्मा ने बताया कि बच्चा सुबह घर से स्कूल आ रहा था कि गेट के बाहर गुब्बारा फुलाते हुए अचानक गुब्बारा गले के अंदर फंस जाने की सूचना जैसे ही स्कूल स्टाफ को लगी, तो वे बच्चे को तुरंत हरनोटा के एक निजी अस्पताल में ले गए। उन्होंने कहा कि सभी स्कूल स्टाफ ने अपनी तरफ से बच्चे के इलाज के लिए 50 हजार रुपए तक की मदद की है। बच्चा ठीक होना चाहिए आगे भी जो मदद होगी, वह की जाएगी।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजन्यूज हिंदी हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsNews Hindi Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Update
Next Story





