भारत

क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी मंत्री बनेगी

Nilmani Pal
17 Oct 2025 6:56 AM IST
क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी मंत्री बनेगी
x
ब्रेकिंग

गुजरात। गुजरात में आज सुबह 11.30 बजे मंत्रिमंडल का विस्तार होगा. बताया जा रहा है कि नया मंत्रिमंडल 25 सदस्यों का हो सकता है. इसमें 15 नए चेहरों को जगह मिल सकती है, जबकि कुछ चेहरे रिपीट हो सकते हैं. मंत्रिमंडल विस्तार बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में होगा. दरअसल, शुक्रवार को होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार से पहले मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को छोड़कर राज्य सरकार के सभी 16 मंत्रियों ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.

किन नए चेहरों को मिल सकती है जगह?

- जीतूभाई वाघानी

- अर्जुन मोढवाडिया

- डॉ. प्रद्युम्न वाजा

- नरेश पटेल

- रिवाबा जडेजा

- अल्पेश ठाकोर

- प्रवीण माली

- अनिरुद्ध दवे/अमित ठाकर

- रमेश सोलंकी

- उदय कानगढ़

- जयराम गावित

- पीसी बरंडा

- कांतिभाई अमृतिया

- दर्शना वाघेला

इन्हें फिर मिल सकता है मौका

- ऋषिकेश पटेल

- कनुभाई देसाई

- कुंवरजी बावलिया

- बलवंतसिंह राजपूत

- हर्ष संघवी

- प्रफुल्ल पनसेरिया

आज सुबह 11:30 बजे होगा विस्तार - समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल आज सुबह 11:30 बजे नए मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे. फिलहाल राज्य मंत्रिपरिषद में कुल 17 सदस्य हैं, जिनमें मुख्यमंत्री समेत 8 कैबिनेट मंत्री और बाकी राज्य मंत्री (MoS) हैं.

Next Story
null