
x
Kullu. कुल्लू। पोषण पखवाड़े के दौरान गांव-गांव तक संतुलित आहार और एनीमिया के बारे में जनता को जागरूक करें। यह निर्देश उपायुक्त कुल्लू ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिए हैं। उन्होंने कहा कि वृत स्तर पर एनीमिया जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे तथा ग्राम स्तर पर विशेष समुदाय आधारित कार्यक्रमों का आयोजन 11 अप्रैल और 21 अप्रैल को किया जाएगा। इस दौरान शिशु के जीवन के पहले 1000 दिनों पर विशेष महत्व डाला जाएगा तथा बच्चों में मोटापे को दूर करने के लिए स्वस्थ जीवन शैली अपनाने हेतु जागरूक किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पोषण ट्रैकर एप्प में अब लाभार्थी मॉड्यूल के माध्यम से लाभार्थी अपना पंजीकरण कर सकते हैं तथा अभिभावक अपने बच्चों के पोषण स्तर का आकलन स्वयं भी कर सकते हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 8 से 22 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा आयोजिज किया जा रहा है। जिसकी औपचारिक शुरुआत मंगलवार को उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस रवीश द्वारा पोषण जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा कर की गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी कुल्लू गजेंद्र ठाकुर ने बताया कि पखवाड़े के दौरान कुपोषण को दूर करने बारे लोगों को जागरूक किया जाएगा।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





