
x
Chamba. चंबा। फेस्टिवल सीजन के दौरान मिलावटखोरों व गुणवत्ताहीन खाद्य वस्तुएं और मिठाइयां बेचने वालों के खिलाफ जारी अभियान के तहत रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खाद्य सुरक्षा विंग चंबा के सहायक आयुक्त दीपक आनंद की अगवाई में चंबा पठानकोट एनएच पर जगह- जगह नाकाबंदी के दौरान करीब दो सौ किलो गुणवत्ताहीन एवं रंगदार मिठाइयां नष्ट करवाई हैं।
जानकारी के अनुसार विभागीय टीम ने रविवार सवेरे चंबा- पठानकोट एनएच पर परेल और उदयपुर में नाकाबंदी करके पड़ोसी राज्य पंजाब से आने वाली खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता परखी। विभागीय टीम ने मालवाहक वाहनों के साथ पड़ोसी राज्य से आई एचआरटीसी की बसों को भी खंगाला। इस दौरान टीम ने अतिरिक्त रंगों युक्त और गुणवत्ताहीन 200 किलो मिठाई को मौके पर ही नष्ट करवाया।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





