भारत

आतंकवादियों की कायराना हरकत, आरपीएफ के दो पुलिसकर्मियों को मारी गोली

jantaserishta.com
18 April 2022 8:12 PM IST
आतंकवादियों की कायराना हरकत, आरपीएफ के दो पुलिसकर्मियों को मारी गोली
x
पढ़े पूरी खबर

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां काकापोरा इलाके में आरपीएफ के दो पुलिसकर्मियों को गोली मार दी गई. घटना में हेड कांस्टेबल (HC) और उप निरीक्षक (SI) मौत हो गई. जिन जवानों की मौत हुई है उनके नाम एसआई देव राज और हेड कांस्टेबल सुरिंदर सिंह थे. फिलहाल हमलावरों की तलाश जारी है.

रेलवे पुलिस के मुताबिक, सोमवार को आतंकवादियों के हमले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के कर्मचारियों पर हमला किया है. दोनों कर्मचारी काकापोरा में एक चाय की दुकान के पास खड़े थे. दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया.
घाटी का माहौल खराब करने कोशिश की जा रही है
पिछले तीन हफ्तों में आतंकवादियों ने घाटी में सुरक्षा बलों और नागरिकों पर हमले तेज कर दिए हैं. इस महीने ये नौवां हमला था. इन घटनाओं में सरपंच से लेकर प्रवासी मजदूर और दुकानदार से लेकर कश्मीरी पंडित आतंकियों के निशाने पर लिया गया है. जानकार इसे आतंकियों की बदली हुई रणनीति बता रहे हैं. उनकी नजरों में घाटी का माहौल खराब करने के लिए टारगेट किलिंग की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story