भारत

कपल सेक्सुअल एक्ट्स कर कमा रहे थे पैसे, गिरफ्तार

Nilmani Pal
27 Jun 2025 2:48 PM IST
कपल सेक्सुअल एक्ट्स कर कमा रहे थे पैसे, गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

हैदराबाद। एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक कपल को गंदे काम के लिए गिरफ्तार किया गया है। यह कपल चेहरे पर मास्क लगाकर एक मोबाइल ऐप पर अपने सेक्सुअल ऐक्ट्स की लाइव स्ट्रीमिंग करते थे। इसके बदले में इन्हें पैसे मिलते थे। इसमें पति की उम्र 41 साल और पत्नी की उम्र 37 साल बताई गई है। पुलिस के मुताबिक यह कपल अंबरपेट के मल्लिकार्जुन नगर का रहने वाला है। पुलिस ने उनके घर से कई उपकरण भी बरामद किए हैं। इनमें हाई डेफिनिशन कैमरा भी शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक कपल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इन दोनों का कहना है कि वह जल्दी पैसे कमाने के लिए यह कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक पति पेशे से एक कैब ड्राइवर है। पुलिस ने बताया कि यह कपल अपने सेक्सुअल ऐक्ट्स के वीडियो शूट करता था। इसके बाद वह ऐप यूजर्स को इसे शेयर करते थे।

इस ऐप को इस्तेमाल करने वाले ज्यादातार युवा थे। यह यूजर्स कंटेंट के बदले में पैसे चुकाते थे। लाइव स्ट्रीम किए गए कंटेंट के बदले में दो हजार रुपए, जबकि रिकॉर्डेड क्लिप के बदले में 500 रुपए मिलते थे। पुलिस ने बताया कि इस रैकेट के जरिए जोड़े ने जितना पुरुष अकेले कमाता था, उससे ज्यादा पैसे कमाए।

बताया जाता है कि यह कपल एचडी कैमरे पर अपनी करतूतें रिकॉर्ड करता था। इस दौरान अपनी पहचान छुपाने के लिए यह लोग चेहरे पर मास्क लगा लेते थे। पुलिस को इनके बारे में टिप मिली थी। इसके बाद ईस्ट जोन टास्क फोर्स ने इनके घर पर छापा मारा और गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों पर आईटी ऐक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा मामले की जांच की जा रही है।

Next Story
null