भारत

खाई में गिरने से दंपति की मौत, पैर फिसलने से नाले में गिरे

Shantanu Roy
26 Jun 2026 4:02 PM IST
खाई में गिरने से दंपति की मौत, पैर फिसलने से नाले में गिरे
x
Mehla. मैहला। जिला चंबा की उपतहसील धरवाला के तहत कलामला पंचायत में पति-पत्नी की गहरी ढांक में गिरकर नाले में जा गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने पति-पत्नी के शवों के मेडिकल कालेज चंबा में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए हैं। राजस्व विभाग की ओर से नायब तहसीलदार दिले राम ने मृतक दंपति के परिजनों को दस-दस हजार रुपए की फौरी राहत भी प्रदान कर दी है। जानकारी के अनुसार दाडवीं पंचायत के उआ गांव का गोरख अपनी पत्नी सुषमा संग गुरुवार को कलामला स्थित अपने रिश्तेदार के घर को निकला था। इसी दौरान रास्ते में गोरख पांव फिसलने के कारण् अनियंत्रित होकर गहरी ढांक में नीचे गिरने लगा।


पति को ढांक में गिरता देख पत्नी भी बचाव की कोशिश के दौरान साथ ही नीचे नाले में जा गिरी। परिणामस्वरूप पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। पति-पत्नी को ढांक से गिरता देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना पाते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने के साथ ही ग्रामीणों के सहयोग से शवों को नाले से उठाकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भिजवाया। वहीं इस संदर्भ में पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। उधर, एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटना को लेकर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है।
Next Story