भारत

पार्षदों ने सीएम से चंबा के विकास में मांगा सहयोग

Shantanu Roy
29 May 2026 5:52 PM IST
पार्षदों ने सीएम से चंबा के विकास में मांगा सहयोग
x
चंबा। नगर परिषद चंबा के नवनिर्वाचित कांग्रेस समर्थित पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने सदर विधायक नीरज नैय्यर की धर्मपत्नी भारती नैय्यर की अगुवाई में गत शाम शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पार्षदों ने चंबा शहर के विकास व जनहित से जुडे विभिन्न मुददों को प्रमुखता से उठाया। इस मुलाकात के दौरान पार्षदों ने मुख्यमंत्री के साथ चम्बा शहर की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने घ्पार्षदों की मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि चंबा नगर परिषद इन विकासात्मक परियोजनाओं के
बाकायदा प्रस्ताव
बनाकर शिमला भेजें। उन्होंने पार्षदों को पूरी तरह आश्वस्त किया कि चंबा शहर के विकास कार्यों में धन की कमी को किसी भी सूरत में आडे नहीं आने दिया जाएगा और सरकार इसके लिए पूरा सहयोग करेगी। इस मुलाकात के दौरान पार्षदों ने मुख्यमंत्री के समक्ष चंबा के ऐतिहासिक चौगान नंबर- 4 को चंडीगढ की तर्ज पर आधुनिक रूप से विकसित करने की महत्वपूर्ण मांग रखी। इसके साथ ही उन्होंने चंबा शहर से पक्काटाला मोहल्ले की ओर जाने वाली निकास नालियों के आवश्यक रखरखाव व जीर्णोद्धार के साथ-साथ शहर की आंतरिक गलियों और मुख्य मार्गों को पक्का करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
Next Story