भारत

नगर पंचायत भुंतर के पार्षदों ने ली शपथ

Shantanu Roy
20 Jun 2026 3:40 PM IST
नगर पंचायत भुंतर के पार्षदों ने ली शपथ
x
Bhuntar. भुंतर। नगर पंचायत भुंतर के नवनिर्वाचित पार्षदों का आधिकारिक शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय भुंतर के सभागार में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। एसडीएम कुल्लू निशांत ठाकुर ने नवनिर्वाचित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर भी शामिल रहे। एसडीएम ने सभी पार्षदों का स्वागत किया और विधिवत रूप से शपथ ग्रहण की प्रक्रिया शुरू करवाई। एक-एक कर सभी नवनिर्वाचित पार्षदों ने ईश्वर के नाम पर सत्यनिष्ठा, देश के संविधान के प्रति वफादारी और जनहित में काम करने की
शपथ ली।


इस अवसर पर एसडीएम ने सभी पार्षदों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि सभी जन प्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर भुंतर शहर की कानून व्यवस्था, स्वच्छता और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में अपना पूरा सहयोग देंगे। विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने ने कहा कि चुनाव अब संपन्न हो चुके हैं। अब समय राजनीति से ऊपर उठकर भुंतर शहर के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार भुंतर नगर पंचायत की हर समस्या का समाधान करने और इसे एक आदर्श शहर बनाने के लिए बजट की कोई कमी नहीं होने देगी।
Next Story