
x
Shimla. शिमला। सैहब कर्मचारियों के प्रदर्शन और हंगामे के बीच शुक्रवार को नगर निगम हाउस आयोजित हुआ। हाउस शुरू होने से पहले ही बचत भवन के बाहर सीटू और सैहब कर्मचारियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया था। स्थिति ऐसी बन गई थी कि बैठक कक्ष तक जाने का रास्ता भी मुश्किल हो गया। मेयर सुरेंद्र चौहान और डिप्टी मेयर उमा कौशल जब बैठक कक्ष पहुंचे तो मेयर की प्रदर्शनकारियों से बहस हो गई। मेयर ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि ‘आपके कहने पर हर चीज नहीं हो सकती। इस प्रकार की ब्लैकमेलिंग नहीं चलेगी।’ इसके बाद दोनों बैठक कक्ष में चले गए, लेकिन प्रदर्शनकारी मेयर की बातों से नाराज होकर बैठक कक्ष में घुसने की कोशिश करने लगे।
हालांकि कर्मचारियों ने मुख्य दरवाजा बंद कर दिया था, लेकिन मेयर ने दरवाजा खोलने को कहा। इसके बाद प्रदर्शनकारी अंदर पहुंच गए। बाद में क्यूआरटी टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी प्रदर्शनकारियों को बाहर निकाला। इस दौरान मेयर सुरेंद्र चौहान ने एसपी शिमला से फोन पर बात कर कार्रवाई करने को कहा। नगर निगम ने बताया कि बर्खास्त कर्मचारियों से लिखित जवाब मांगा गया था, लेकिन किसी भी कर्मचारी ने अपने जवाब में हड़ताल का जिक्र नहीं किया। ऐसे में नगर निगम ने इन जवाबों को मान्य नहीं माना। प्रशासन का कहना है कि कर्मचारियों की बहाली के लिए नियमों का पालन करना जरूरी है, हालांकि निगम भी उन्हें बहाल करना चाहता है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





