भारत

सहकारी बैंक ने भराड़ी में बढ़ाई डिजिटल जागरूकता

Shantanu Roy
24 Dec 2025 5:55 PM IST
सहकारी बैंक ने भराड़ी में बढ़ाई डिजिटल जागरूकता
x
घुमारवीं। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा लौहाट के सौजन्य व नाबार्ड के सहयोग से आज ग्राम पंचायत भराड़ी गांव बड़साय में एक दिवसीय वित्तीय एवं डिजिटल जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शाखा लोहाट के प्रबंधक दीपक राज ने उपस्थित लोगों को बैंक द्वारा वर्तमान में प्रचलित सभी प्रकार की बचत व ऋण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैंक ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सशक्त महिला ऋण योजना शुरू की है।
इस योजना के तहत कोई भी महिला जिसका बचत खाता सहकारी बैंक में हो वह बैंक से अपना कोई भी कार्य शुरू करने के लिए ऋण ले सकती है। इसके अलावा सपनों का संचय योजना के बारे में बताया कि 0 से 18 वर्ष की आयु के बच्चे का खाता हमारे बैंक में खोलकर इस योजना का लाभ ले सकते है। इस योजना में बच्चे के जन्मदिन पर उसके जमा खाते की राशि स्वत: बन जाएगी। और यह क्रम हर साल चलता रहेगा। जब बच्चे को अपनी उच्च शिक्षा या किसी कारोबार करने के लिए ऋण की जरूरत होगी तो उसे कुल जमा का पांच गुना ऋण आसान शर्तों पर मिल जाएगा और उस पर ब्याज भी और लोगों से एक प्रतिशत कम लगेगा। उन्होंने जनसमूह को एटीएम और ऑनलाइन माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी के प्रति जागरूक किया तथा धोखाधड़ी से बचाव के बारे में जानकारी दी। ऑनलाइन व डिजिटल बैंकिंग ने लोगों का जीवन आसान व सरल बना दिया है।
Next Story