
x
Solan. सोलन। प्रदेश के लोगों से हिमाचल को सुंदर और नशामुक्त राज्य बनाने का सोलन के कला केंद्र में आग्रह राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से मादक द्रव्यों के सेवन के खिलाफ अभियान का नेतृत्व करने की अपील की ताकि जमीनी स्तर पर नशे की मांग को शून्य किया जा सके। सोमवार को सोलन के कला केंद्र में सामाजिक दलित पीडि़त उत्थान संस्थान द्वारा भारत रत्न डा भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल नेे मुख्यतिथि के रूप में शिरकत की व उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्यपाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि डा अंबेडकर की जयंती राष्ट्र के लिए उनके उल्लेखनीय योगदान के प्रतीक के रूप में मनाई जाती है।
उन्होंने कहा कि डा. अंबेडकर भारतीय संविधान के निर्माता थे, जिन्होंने इस ऐतिहासिक दस्तावेज के माध्यम से न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व सुनिश्चित किया। उन्होंने कहा कि सब कुछ बदल सकता है, लेकिन भारतीय संविधान की प्रस्तावना अपरिवर्तित रहेगी। शुक्ल ने इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अगर हम वास्तव में भारतीय संविधान और डॉ. अंबेडकर की विरासत का सम्मान करना चाहते हैं, तो हमें नशामुक्ति के लिए खुद को प्रतिबद्ध करना होगा। राज्यपाल ने बाबा साहेब से जुड़े पांच तीर्थ स्थलों ‘पंचतीर्थ’ का विकास कर डॉ. अंबेडकर की विरासत का सम्मान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। इससे उनकी स्मृति को संरक्षित किया जा सकेगा और भावी पीढिय़ां भी प्रेरित होंगी। राज्यपाल ने समाज के लिए अनुकरणीय सेवा प्रदान करने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





