
x
Nalagarh. नालागढ़। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विवेकानंद शिक्षा कुंज, नालागढ़ द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली हिमुडा कॉलोनी से शुरू होकर रडियाली पंचायत घर में संपन्न हुई। इस दौरान विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और वृक्षारोपण से जुड़े नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। पंचायत घर पहुंचने पर विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में रडियाली वार्ड से नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य इंदु ठाकुर मुख्य अतिथि तथा वार्ड-1 की नवनिर्वाचित पार्षद शहनाज बेगम विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रबंधक सुमति सिंघल ने की।
मुख्यातिथि इंदु ठाकुर ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे जन आंदोलन का रूप देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के छोटे-छोटे प्रयास भी प्रकृति संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। विद्यालय की प्रबंधक सुमति सिंघल ने बताया कि स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विद्यालय द्वारा रडियाली क्षेत्र में तीन कूड़ेदान उपलब्ध करवाए गए हैं, ताकि सूखे और गीले कचरे का उचित प्रबंधन किया जा सके। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिसर में पांच पौधे रोपे गए तथा विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसीपल शिवानी सिंघल, निदेशक मयंक सिंघल सहित विद्यालय स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





