भारत

ऊना के चार गांवों में चलाया संपर्क अभियान

Shantanu Roy
3 April 2024 11:11 AM GMT
ऊना के चार गांवों में चलाया संपर्क अभियान
x
ऊना। लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के पक्ष में मंगलवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व ऊना सदर से विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने विधानसभा क्षेत्र के चार गांवों में संपर्क अभियान चलाया। सतपाल सत्ती ने मजारा, अजोली, छतरपुर टाडा व संतोषगढ़ में संपर्क अभियान के दौरान अनुराग ठाकुर के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। सतपाल सत्ती ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले दस वर्षो में देश को आगे बढ़ाने का काम किया है। मोदी जी के नेतृत्व में विदेशों में भारत का डंका बज रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहते हुए अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में रिकॉर्ड विकास कार्य करवाएं है।

उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर लोकसभा चुनाव में पांचवीं मर्तबा जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने लोगों से आहवान किया कि अनुराग ठाकुर के पक्ष में मतदान कर मोदी जी के हाथों को मजबूत करें। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि भाजपा ने जहां प्रदेश के चारों लोकसभा क्षेत्रों में अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए है, लेकिन इसके उल्टा कांग्रेस अभी तक अपने प्रत्याशियों का चयन ही नहीं कर पाई है। मोदी जी की लहर को देखते हुए कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव लडऩे से डर रहे है। कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष स्वयं चुनाव लडऩे से मना कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के पिछले 14 माह के विकास कार्य पूरी तरह से ठप रहे। पिछली भाजपा सरकार के समय शुरु हुए विकास कार्यो को ही कांग्रेस मुक्कमल नहीं करवा पाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकास करवाने में बेशक नाकाम रही है, लेकिन भाजपा सरकार के समय शुरु हुए सरकारी कार्यालयों को बंद करने के लिए इन्हें जरुर याद किया जाएगा।
Next Story