
x
बड़ी खबर
Shimla. शिमला। स्मार्ट बिजली मीटर से अब प्रदेश के उपभोक्ताओं को भी फायदा होना शुरू हो गया है। जिन क्षेत्रों में अभी स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं वहां पर उपभोक्ताओं को बिजली के बिल अब ऑन लाइन मिल रहे हैं। हालांकि पुराने बुजुर्गों और उन लोगों के लिए जरूर दिक्कत है जिनके पास स्मार्ट फोन नहीं हैं मगर फिर भी अधिकांश लोग इन स्मार्ट मीटरों की प्रशंसा कर रहे हैं। उन्हें लंबी कतारों में खड़े रहने से मुक्ति मिल गई है। बताया जाता है कि बिजली बोर्ड पूरे प्रदेश में आने वाले समय में इस तरह की स्मार्ट मीटरिंग करेगा जिससे फिर सभी लोगों को राहत मिल जाएगी। अभी प्रदेश की दो स्मार्ट सिटी शिमला व धर्मशाला में इसका अभियान चल रहा है तो दूसरी ओर इंडस्ट्रियल एरिया में स्मार्ट मीटरिंग की जा रही है और साथ ही कुछ शहरी क्षेत्रों में भी ऐसे मीटर लगा दिए गए हैं। इसके बाद अब एक बड़ा अभियान प्रदेश भर में चलाया जाने वाला है। फिलहाल जहां पर नए स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं वहां के लाखों उपभोक्ताओं को स्मार्ट बिजली मीटर से बड़ी सुविधा मिली है। यहां बता दें कि इस स्मार्ट मीटर के कई दूसरे फायदे भी हैं जैसे आपने कितनी बिजली खर्च की और किस वक्त खर्च की है, उसे किस तरह से मैनेज करना है यह व्यक्ति खुद अपने आप कर सकता है जिसके लिए थोड़ी बहुत जानकारी होनी जरूरी है। यह फोन से ही मैनेज हो सकता है। इतना ही नहीं घर में बिजली गई और वह कब तक दुरूस्त हो जाएगी इसका भी मैसेज आपको आ सकता है जिसके लिए आप बिजली बोर्ड का एप्प डाउनलोड कर सकते हैं जोकि अपने मीटर नंबर से जुड़ेगा। नए स्मार्ट मीटर में बिजली बोर्ड ने उपभोक्ताओं को इस तरह की कई सुविधाओं से लैस कर दिया है जिसमें केवल एक एप्प को मोबाइल पर डाउनलोड किया जाता है। आपका बिजली मीटर मोबाइल से जुड़ जाएगा जिसमें हर तरह की सूचना मिल जाएगी। इससे न केवल उपभोक्ताओं को बल्कि बिजली बोर्ड को भी बड़ी राहत मिलने वाली है।
अप्रावा नामक कंपनी को बिजली बोर्ड ने काम सौंपा था और 6 महीने की अवधि में इस काम को पूरा किया गया है। बताया जाता है कि अभी शिमला जोन में ही इस प्रोजेक्ट को लागू किया गया है शेष में बाद में किया जाएगा। शिमला जोन में महत्वपूर्ण क्षेत्र इंडस्ट्रीयल एरिया है और सभी उद्योगों में बोर्ड ने स्मार्ट मीटर लगा दिए हैं। इसमें स्पीति से लेकर नाहन और बद्दी, बरोटीवाला तक का एरिया आता है जहां पर सबसे अधिक उद्योग हैं। अभी इस जोन में 51 हजार स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं और लक्ष्य 9 लाख मीटर लगाने का है। अब आगे दूसरा बड़ा अभियान बोर्ड द्वारा शुरू किया जाना है। प्रदेश में 28 लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ताओं हैं और सभी के यहां पर स्मार्ट बिजली मीटर भविष्य में लगाया जाना है। अभी शिमला जोन की बात करें तो यहां पर साढ़े 9 लाख उपभोक्ता हैं जिसमें से 51 हजार के यहां स्मार्ट मीटर लगा दिए गए हैं। यदि कोई उपभोक्ता सोलर रूफ टॉप योजना से जुड़ा है या पीएम श्री की योजना से जुड़ा है तो उसे मीटर बदलवाने की जरूरत नहीं होगी। स्मार्ट मीटर ही उसका पूरा काम कर देगा। नेट मीटरिंग के लिए पहले मीटर बदलना पड़ता था। उपभोक्ता अपने पोस्ट पेड मीटर को प्री पेड में भी कन्वर्ट कर सकता है। मीटर रीडिंग लेने के लिए घर पर कोई नहीं आएगा क्योंकि ऑटोमेटिक तरीके से रीडिंग हो जाएगी। महीने के आखिर में खुद यह मीटर रीडिंग दे देगा। मोबाइल एप्प के जरिए उपभोक्ता अपनी खर्च की गई बिजली को देख सकता है। उसके पास इसकी पूरी सूचना होगी जिसे देखकर वह अपना खर्च कम कर सकता है। स्मार्ट मीटर लगने से बिजली बोर्ड को भी बड़े फायदे मिलने शुरू हो गए। कहीं पर बिजली चोरी हो रही है तो इसका तुरंत उन्हें पता चल रहा है। ट्रांसफार्मर पर लगे मीटर से बिजली के लोड की जानकारी मिलेगी जिससे पता रहेगा कि किस एरिया में कितने मीटर हैं और वहां पर कितना लोड अप्लाई है। ऐसे में तुरंत बिजली बोर्ड अपने ट्रांसफार्मर को बदल सकता है। वहां पर बिजली चोरी हो रही होगी तो इसका भी बोर्ड को पता चलेगा जिससे उसकी हानियां रूकेंगी। इसके साथ ही ज्यादा लोड के कारण ट्रांसफार्मर का भी नुकसान नहीं होगा क्योंकि समय रहते उसे बदला जा सकता है। वहीं बोर्ड को अपने कर्मचारी उपभोक्ताओं के घरों में भेजने की जरूरत नहीं रहेगी। ऑटोमेटिक तरीके से उनका पूरा काम हो जाएगा। साथ ही पूरा पेपरलेस वर्क हो जाएगा।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





