छत्तीसगढ़
CG BREAKING: NHAI प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार, 5 जिलों में दबिश, 48 करोड़ का घोटाला उजागर
Shantanu Roy
25 April 2025 7:54 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा चलाए जा रहे भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत हो रहे भूमि अधिग्रहण और मुआवजे में घोटाले के मामले में पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने बड़ी कार्रवाई की है। EOW ने 48 करोड़ रुपये के घोटाले को लेकर विभिन्न स्थानों पर छापे मारे हैं। EOW द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार, रायपुर, बिलासपुर, महासमुंद और दुर्ग जिलों में 5 प्रमुख ठिकानों पर रेड की गई। इनमें प्रमुख आरोपी व्यक्तियों के घरों और दफ्तरों पर छापेमारी की गई, जिनमें निर्भय साहू, जितेंद्र साहू, दिनेश पटेल, रोशन लाल वर्मा, हरमीत सिंह खनूजा, उमा तिवारी, विजय जैन, दमशेम इंस्टावेंचर, ह्दय लाल गिलहरे और विनय गांधी शामिल हैं। EOW ने अब तक 5 गांवों में जमीन अधिग्रहण और मुआवजे में घोटाले की पुष्टि की है।
अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने EOW की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारतमाला प्रोजेक्ट केंद्र सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है और इसमें घोटाला करने वाले लोग बच नहीं सकते। उन्होंने कहा, “जो भी घोटाला करेगा, वह पकड़ा जाएगा और सजा पाएगा। जहां-जहां भी भारतमाला प्रोजेक्ट गुजरी है, वहां की जांच की जाएगी।” वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री चरणदास महंत द्वारा सीबीआई जांच की मांग के बारे में वर्मा ने कहा, “सीबीआई की एंट्री इनकी ही सरकार ने बैन की थी, लेकिन अब EOW की जांच जारी है, और किसी को भी इसमें संदेह नहीं करना चाहिए।” EOW और कार्रवाई से घोटाले में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है, और इस मामले में आगे की जांच तेजी से चलने की संभावना है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





