भारत

कांस्टेबल घायल: अनंतनाग में आतंकियों ने CRPF के जवानों पर किया हमला

Admin2
20 Dec 2020 2:49 PM GMT
कांस्टेबल घायल: अनंतनाग में आतंकियों ने CRPF के जवानों पर किया हमला
x

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में रविवार को आतंकवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बिल के जवानों पर हमला कर दिया, जिसमें एक कॉन्स्टेबल घायल हो गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अनंतनाग में यह हमला अचबल चौक पर हुआ। आतंकवादियों ने वहां सीआरपीएफ जवानों पर हैंड ग्रेनेड फेंका और फायरिंग की। घायल कॉन्स्टेबल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

इससे पहले, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हाल ही में आतंकियों और सुरक्षाकर्मियों में एनकाउंटर हुआ था। तिकेन इलाके में सुरक्षा कर्मियों की आंतकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए थे। जम्मू और कश्मीर पुलिस ने मामले की जानकारी दी थी।


Next Story