भारत

सिपाही ने किया रेप, सस्पेंड के बाद गिरफ्तारी की तलवार लटकी

Nil dhankar
26 July 2026 8:02 AM IST
सिपाही ने किया रेप, सस्पेंड के बाद गिरफ्तारी की तलवार लटकी
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। देवरिया में यूपी 112 में तैनात गाजीपुर जिले का रहने वाला एक सिपाही शादी का झांसा देकर एक युवती से शारीरिक संबंध बनाता रहा। उसके बाद शादी से इनकार कर दिया। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर बरियारपुर थाने में संबंधित सिपाही के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। साथ ही एसपी अभिजीत आर शंकर ने सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उधर, केस दर्ज होने की खबर मिलते ही सिपाही फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।

करौंदी बाजार पुलिस चौकी पर 2020 में गाजीपुर जिले के रहने वाले सिपाही शैलेंद्र यादव की तैनाती थी। आरोप है कि चौकी से सटे एक गांव की युवती को उसने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस बीच सिपाही की पोस्टिंग यूपी 112 में हो गई और वर्तमान में वह बरहज थाना क्षेत्र में तैनात है। आरोप है कि सिपाही ने अब युवती से शादी करने से इनकार कर दिया है। युवती ने कई बार शादी के लिए दबाव बनाया, लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद युवती ने दो दिन पहले एसपी से मुलाकात की। एएसपी सुनील कुमार सिंह ने प्रकरण की जांच कराई। उसके बाद एसपी के आदेश पर बरियारपुर थाने की पुलिस ने शुक्रवार की रात सिपाही शैलेंद्र यादव निवासी बावड़ा थाना सुहवल जिला गाजीपुर के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। साथ ही उसे निलंबित कर दिया गया।

इस मामले में केस दर्ज होने से पहले कई दिनों तक पंचायत चली, ताकि मामला दब जाए, लेकिन पीड़िता के जिद के चलते किसी की नहीं चली। अंतत: पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया। फरार होने से पहले सिपाही ने कई वरिष्ठ लोगों के जरिये मामले को दबाने का प्रयास भी किया, लेकिन उसे सफलता नहीं मिल पाई। मामला बिगड़ता देख वह बरहज से फरार हो गया और मोबाइल बंद होने के चलते अब लोकेशन भी पुलिस को नहीं मिल पा रहा है। करौंदी पुलिस चौकी पहले सदर कोतवाली में थी। उस समय ही सिपाही की तैनाती करौंदी पुलिस चौकी पर थी और उस समय वह करौंदी पुलिस चौकी में ही रहता था। उस गांव की युवती पर उसकी नजर पड़ गई और अपने जाल में युवती को फंसा लिया। सरकारी नौकरी होने के चलते युवती भी उसके जाल में आ गई और सिपाही शारीरिक संबंध बनाने लगा। लेकिन युवती को अब प्यार में धोखा मिल गया है। आरोपी शादी करने से इनकार कर दिया है। सूत्रों का कहना है कि जब दोनों के बीच बात बिगड़ने लगी तो सिपाही युवती को मैनेज कराने के लिए लोगों को लगाया, लेकिन बात नहीं बन पाई।

Next Story