
x
Kullu. कुल्लू। अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर में चढ़ावा में हुए घोटाले को लेकर कांग्रेस ने अब केंद्र सरकार से मांग रखी है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए। वरना कांग्रेस के द्वारा आगामी दिनों में इस मुद्दे को लेकर पूरे देश में आंदोलन किया जाएगा। इसी मुद्दे को लेकर जिला प्रमुख मुख्यालय ढालपुर में भी जिला कुल्लू कांग्रेस कमेटी के द्वारा एक रोष रैली निकाली गई। तो वहीं केंद्र सरकार के बड़े नेताओं को भी घोटाले में संलिप्त बताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा ढालपुर से होते हुए यह रैली हनुमान मंदिर तक निकाली गई। जहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा चंदा घोटाले के विरोध में भजन कीर्तन भी किया गया। इस दौरान जिला कुल्लू कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सेस राम आजाद ने कहा कि आखिर क्या मजबूरी है कि केंद्र सरकार इस घोटाले के विरोध में कोई भी बड़ी जांच नहीं करवा पा रही है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की आस्था सर्वोपरि है और चढ़ावे के प्रबंधन में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए। ऐसे में जब देश भर में यह मुद्दा गूंज रहा है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





