भारत

राहुल गांधी का फोटो कांग्रेसियों ने जलाया, कर्नाटक में नाटक सिद्धारमैया के इस्तीफे पर

Nil dhankar
28 May 2026 2:54 PM IST
राहुल गांधी का फोटो कांग्रेसियों ने जलाया, कर्नाटक में नाटक सिद्धारमैया के इस्तीफे पर
x
पढ़े पूरी खबर

कर्नाटक। सिद्धारमैया के समर्थकों ने राहुल गांधी की फोटो जलाकर विरोध जताया है, पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा है कि सिद्धारमैया साढ़े सात, करीब आठ साल पूरे करने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे रहे हैं. सरकार के पहले दिन से ही सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार में कार्यकाल साझा करने की तारीख तय थी.

डीके शिवकुमार शुरू से ही यह स्पष्ट कर रहे थे कि सरकार के कार्यकाल का आधा हिस्सा पूरा होने के बाद वह मुख्यमंत्री का पद संभालेंगे. उन्होंने कहा कि शिवकुमार हर दिन और हर मौके पर सिद्धारमैया को किनारे लगाने की कोशिश कर रहे थे. सिद्धारमैया को शांतिपूर्ण तरीके से सरकार चलाने का मौका कभी मिला ही नहीं. वित्तीय कुप्रबंधन और मतभेदों के कारण शासन शून्य रहा, प्रशासन पूरी तरह विफल रहा. विकास कहीं दिखाई नहीं दिया. सरकार का कर्ज चार गुना बढ़ गया है. कांग्रेस के कुशासन, शिवकुमार और सिद्धारमैया की लड़ाई से कर्नाटक लगभग 20 साल पीछे चला गया है.

सिद्धारमैया ने इस्तीफे का ऐलान करते हुए मंत्रियों की ब्रेकफास्ट मीटिंग में अगले मुख्यमंत्री के लिए डीके शिवकुमार के नाम का प्रस्ताव भी कर दिया है. हालांकि, शिवकुमार के नाम पर विधायक दल की मोहर लगनी अभी बाकी है. विधायक दल की बैठक कल यानी 29 मई की शाम 5 बजे बेंगलुरु के एक होटल में बुलाई गई है. इससे पहले, सीएम सिद्धारमैया इस्तीफा देने के बाद आज दिल्ली जाएंगे. ब्रेकफास्ट मीटिंग के दौरान सिद्धारमैया भावुक नजर आए. कुछ मंत्री भी सीएम को भावुक देख भावुक हो गए. इस बैठक के बाद डीके शिवकुमार अपने आवास पहुंच गए हैं.



Next Story