भारत

धर्मशाला समेत सभी उपचुनाव जीतेगी कांग्रेस

Shantanu Roy
28 April 2024 12:06 PM GMT
धर्मशाला समेत सभी उपचुनाव जीतेगी कांग्रेस
x
गगल। कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि धर्मशाला समेत सारे छह उपचुनाव कांग्रेस जीतने जा रही है। इसके अलावा प्रदेश में सभी चारों लोकसभा सीटें भी कांग्रेस जीतेगी। शनिवार को ओबीसी बेलट के बगली गांव में कार्यक्रम के दौरान चंद्र कुमार ने जनता से आग्रह किया कि वह कांग्रेस को समर्थन दें। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी हरभजन सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सभी वर्गों का ख्याल रखा है, जबकि भाजपा नेता सिर्फ जुमलेबाजी करते हैं। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में कांग्रेस के पास मजबूत संगठन है।

कांग्रेस सरकार ओबीसी भवन, सब्जी मंडी के अलावा खड्डों ने निकलने वाली कूहलों को ठीक करवाएगी। धर्मशाला में जनता भाजपा को हराएगी। इस दौरान पूर्व में कांग्रेस प्रत्याशी रहे विजय इंद्र करण, नगर निगम के पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी, हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य नागेश्वर मनकोटिया, कांग्रेस नेता पूर्व ब्लॉक समिति अध्यक्ष कांगड़ा नीशू मोंगरा आदि मौजूद रहे। धर्मशाला विधानसभा हलके के तहत प्रमुख किसान एवं कांग्रेस नेता इस बार अपनी खेती के रिसर्च वर्क पर फोकस कर रहे हैं। वह किसी भी राजनीतिक कार्यक्रम में नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
Next Story