भारत

राम मंदिर चोरी प्रकरण पर आंदोलन छेड़ेगी कांग्रेस, पीसीसी की आमसभा में फैसला

Shantanu Roy
6 July 2026 2:58 PM IST
राम मंदिर चोरी प्रकरण पर आंदोलन छेड़ेगी कांग्रेस, पीसीसी की आमसभा में फैसला
x
Shimla. शिमला। अयोध्या राम मंदिर के चंदा प्रकरण पर गरमाई सियासत के बीच प्रदेश कांग्रेस कमेटी ब्लॉक स्तर पर आंदोलन चलाने का फैसला लिया है। पीसीसी के गठन के बाद हुई पहली आमसभा में यह तय हुआ है। आंदोलन के तहत कांग्रेस ब्लॉक स्तर पर इस मुद्दे पर जनता को जागरूक करेगी। पीसीसी के संगठन महासचिव विनोद जिंटा ने यह जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने इस दौरान मामले की सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच करवाने की मांग भी की है। विनोद जिंटा ने कहा कि इस आंदोलन को लेकर पार्टी की ओर से एक टैगलाइन भी दी है। उन्होंने कहा कि आंदोलन के माध्यम से जनता को जागरूक किया जाएगा कि किस तरह से जनता की गाढी कमाई और कठिन परिश्रम कर मंदिर निर्माण के लिए दिए हजारों-करोड़ चंदे का गबन हो
जाता है।


विनोद जिंटा ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से करवाई जाए, ताक दूध का दूध और पानी का पानी हो। उन्होंने कहा कि मामले की पूरी सच्चाई देश के सामने आने चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी की आमसभा में राम मंदिर चंदा चोरी, संगठन विस्तार अभियान पर व्यापक चर्चा हुई है। साथ ही नीट पेपर लीक समेत अन्य परीक्षाओं के लीक हो रहे पेपर पर भी सभा में चर्चा की गई है। विनोद जिंटा ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस प्रदेश में दोबारा सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी विधानसभा चुनावों के लिए गियरअप हो चुकी है। मिशन रिपीट के लिए पूरी रूपरेखा तय हो चुकी है।
Next Story