भारत

कांग्रेस का केंद्र पर तंज, कहा- अग्निवीर योजना की बुनियाद ही गलत

jantaserishta.com
9 July 2023 1:20 PM IST
कांग्रेस का केंद्र पर तंज, कहा- अग्निवीर योजना की बुनियाद ही गलत
x

DEMO PIC 

नई दिल्ली: कांग्रेस ने रविवार को अग्निवीर योजना को लेकर केंद्र पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इसकी बुनियाद ही गलत है और इसने देश की सेवा करने के युवाओं के सपनों को चकनाचूर कर दिया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक ट्वीट में कहा कि पहले युवाओं का सपना सेना में शामिल होकर देश की सेवा करना होता था। युवाओं के देश सेवा के संकल्प का सम्मान करते हुए उन्हें बेहतर सुविधाएंं और नौकरी की सुरक्षा दी जाती थी।
जयराम रमेश ने कहा, "अग्निवीर योजना की बुनियाद ही गलत है। इसने युवाओं के देश की सेवा करने के सपनों को चकनाचूर कर दिया है और कई तरह की आशंकाएं पैदा कर दी हैं। परिणाम सामने है।"
एक समाचार रिपोर्ट संलग्न करते हुए उन्होंने कहा कि युवा अग्निवीर योजना छोड़ रहे हैं। कांग्रेस पिछले साल केंद्र सरकार द्वारा लाई गई इस योजना की आलोचना करती रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story