भारत

हरियाणा के सोनीपत में कांग्रेस ने निकाली 'संविधान बचाओ रैली'

Nilmani Pal
14 April 2023 1:20 PM IST
हरियाणा के सोनीपत में कांग्रेस ने निकाली संविधान बचाओ रैली
x

सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में कांग्रेस ने आज 'संविधान बचाओ रैली' निकाली है. इस रैली में गोहाना विधायक जगबीर मलिक, खरखौदा विधायक जयवीर सिंह, बरोदा विधायक इंदुराज नरवाल, मेयर निखिल मदान के अलावा राई के पूर्व विधायक जयतीर्थ दहिया, पूर्व विधायक पदम दहिया के साथ ही बिजेंद्र आंतिल, जसपाल खेवड़ा, एडवोकेट संजय आंतिल और वरिष्ठ नेता सुरेंद्र दहिया शामिल हुए.

बता दें कि आज हम यहां भारत के संविधान के रचयिता भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाने के लिए जुटे हैं। मैं बाबासाहेब को कोटि कोटि नमन करता हूं और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर आज भारत सरकार ने राष्ट्रीय अवकाश भी घोषित किया है। अंबेडकर का स्वतंत्रता आंदोलन के समय जो प्रभाव था, आज उससे कई गुना ज्यादा हो गया है। उन्होंने न सिर्फ संविधान निर्माण में सबसे अहम रोल अदा किया बल्कि समाज में दलितों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाई। बाबा साहेब ने अपना सारा जीवन भारतीय समाज में व्याप्त जाति व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष में बिता दिया।

Next Story