भारत

समान नागरिक संहिता पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा, धुव्रीकरण की कोशिश का लगाया आरोप

jantaserishta.com
15 Jun 2023 2:54 PM IST
समान नागरिक संहिता पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा, धुव्रीकरण की कोशिश का लगाया आरोप
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली: समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर विधि आयोग के सार्वजनिक और मान्यता प्राप्त धार्मिक संगठनों से सलाह मांगने पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा है। कांग्रेस ने गुरुवार को विधि आयोग के कदम को मोदी सरकार के ध्रुवीकरण के एजेंडे को आगे बढ़ाने के साथ अपनी विफलताओं से ध्यान भटकाने की कोशिश करार दिया।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि 22वें विधि आयोग ने यूसीसी की जांच करने के अपने इरादे को अधिसूचित किया है। यह एक अजीब बात है कि विधि आयोग एक नए संदर्भ की मांग कर रहा है। जब उसने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में स्वीकार किया है कि उसके पूर्ववर्ती 21वें विधि आयोग ने अगस्त 2018 में इस विषय पर एक परामर्श पत्र प्रकाशित किया था।
जयराम रमेश ने आगे कहा कि इस विषय पर फिर से विचार करने का कोई ठोस कारण नहीं बताया गया है। जबकि, 21वें विधि आयोग ने इस विषय पर विस्तृत और व्यापक समीक्षा करने के बाद पाया था कि समान नागरिक संहिता, इस स्तर पर आवश्यक नहीं है। जयराम रमेश ने मोदी सरकार पर पलटवार करते हुए आरोप लगा दिए कि समान नागरिक संहिता पर विधि आयोग की पहल मोदी सरकार के ध्रुवीकरण के एजेंडे और अपनी विफलताओं को छिपाने का जरिया है।
उन्होंने आगे कहा, विधि आयोग ने राष्ट्रीय महत्व के कई मुद्दों पर दशकों तक काम किया है। उसे अपनी विरासत के प्रति सचेत रहना होगा। बीजेपी की राजनीतिक महत्वाकांक्षा राष्ट्रहित हित से अलग है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story