भारत

बाल मेले में बोलीं कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल

Shantanu Roy
27 July 2026 4:20 PM IST
बाल मेले में बोलीं कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल
x
Shimla. शिमला। राहुल गांधी चाहते, तो स्वर्गीय मनमोहन सिंह के समय ही प्रधानमंत्री बन जाते, लेकिन उन्होंने कहा कि अभी मुझे लोगों के बीच रहकर उनका दुख-दर्द बांटना है। यह कहना है कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल का। उन्होंने यह उद्गार नगरोटा बगवां में आयोजित बाल मेले में लोगों को संबोधित करते हुए प्रकट किए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को भाजपा चाहे, जो भी कहे, लेकिन उनकी मोहब्बत की दुकान ने लोगों के दिलों में जगह बनाई है तथा वह दिन-रात आम लोगों के बीच जाकर उनका दर्द बंटाने में भी पीछे नहीं हैं। उन्होंने पेपर लीक मामले को सडक़ और संसद में प्रभावशाली तरीके से उठाया तथा शहर-शहर जाकर छात्रों से
संवाद किया।

इसके साथ ही रजनी पाटिल ने स्वर्गीय जीएस बाली को याद करते हुए उनके द्वारा बाल मेले के रूप में जनसेवा को लक्ष्य बनाने को बड़ा काम बताया तथा उसी परंपरा को आज भी जीवंत बनाकर स्वर्गीय बाली को लोगों के दिलों में जिंदा रखने हेतु आरएस बाली की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि जीएस बाली का प्रदेश के बाहर भी खासा प्रभाव था, जिससे लगता था कि वह किसी दिन प्रदेश का सीएम बनेंगे। इस दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार ने भी स्वर्गीय बाली को याद किया तथा उनके साथ काम करने को अपना सौभाग्य बताया। साथ ही उनकी कार्यशैली को सराहा। उन्होंने जीएस बाली के निधन को पार्टी तथा प्रदेश के लिए बड़ी क्षति बताया। कांग्रेस अध्यक्ष ने आरएस बाली द्वारा अपने पिता की तरह जनसेवा के कार्यों के साथ नगरोटा के विकास को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें शाबाशी दी। इस दौरान उन्होंने प्रभारी रजनी पाटिल को आश्वस्त किया कि राष्ट्रीय स्तर पर आम लोगों के हितों से हो रहे खिलवाड़ तथा केंद्र सरकार की तानाशाही प्रवृत्ति के विरोध में जब कभी पार्टी को आवश्यकता हो, तो नगरोटा बगवां को जरूर याद कीजिएगा। इससे पहले मेगा मेडिकल कैंप के उद्घाटन पर पहुंचीं रजनी पाटिल तथा विनय कुमार का कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरदार स्वागत किया।
Next Story