भारत

नीट पेपर लीक मामले में कांग्रेस का धरना

Shantanu Roy
3 Jun 2026 5:26 PM IST
नीट पेपर लीक मामले में कांग्रेस का धरना
x
Hamirpur. हमीरपुर। कांग्रेस पार्टी के द्वारा प्रदेश भर में मंगलवार को नीट पेपर लीक मामले में दोषियों के खिलाफ स त कार्रवाई करने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। हमीरपुर के गांधी चौक पर जिला कांग्रेस कमेटी ने धरना प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने के आरोप लगाए। कांग्रेस पार्टी ने नीट पेपर लीक मामले में सम्मिलित दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के ढुलमुल रवैये पर उनके त्यागपत्र की
मांग की।


इस मुद्दे पर जिला कांग्रेस ने उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को भी ज्ञापन भेजकर नीट परीक्षा में हुए घोटाले की निष्पक्षता से जांच करने की मांग भी की। धरना प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा, हिमाचल कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन कुलदीप पठानिया, पूर्व विधायक अनिता वर्मा, कांग्रेस वरिष्ठ नेता डा. पुष्पिंदर वर्मा, जिला एससी कांग्रेस सेल के अध्यक्ष होशियार सिंह, जिला के सभी ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने कहा कि देश में लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों में दूसरों के खिलाफ कार्रवाई करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि देश के युवा लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों को खुद ही उजागर कर रहे हैं और केंद्र सरकार की नाकामियों को सबके सामने ला रहे हैं।
Next Story