भारत

कांग्रेस ने वोट चोरी रैली में भीड़ जुटाने खूब उड़ाए पैसे, कथित कार्यकर्ता ने खोल दी पोल

Nil dhankar
17 Dec 2025 9:42 AM IST
कांग्रेस ने वोट चोरी रैली में भीड़ जुटाने खूब उड़ाए पैसे, कथित कार्यकर्ता ने खोल दी पोल
x
पढ़े पूरी खबर

दिल्ली/ओड़िशा। कांग्रेस ने वोट चोरी रैली में भीड़ जुटाने खूब पैसे उड़ाए, जिसकी पोल कथित कार्यकर्ता ने खोल दी है। इससे जुड़े एक वीडियो भी सामने आया है, कथित कार्यकर्ता से जब SIR के बारे में सवाल किया गया तो उल्टी-सीधी बात करने लगा। बताया जा रहा है कि कांग्रेस द्वारा देशभर में निकाली गई रैली में अधिकांश कथित कार्यकर्ता शामिल थे, जिसे एक दिन की रोजी के हिसाब से रैली में बुलाया गया था। कांग्रेस ने इस कार्य की जिम्मेदारी पदाधिकारीयो को दे रखी थी। ताकि वे पैसे देकर ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटा पाए।

वोट चोरी वोट चोरी का नारा देकर कांग्रेस ने भीड़ इकट्ठा की लेकिन यह भी नहीं सिखाया कि SIR का मतलब क्या होता है उड़ीसा में आयोजित आंदोलन और प्रदर्शन हेतु लाए गए एक कथित कार्यकर्ता को जो किराये के थे स्पष्ट रूप से वो बता रहा है कि पैसा जिले के पदाधिकारी ख़र्च कर रहा है, लेकिन किस मक़सद से आंदोलन हो रहा है, और उसका मकसद ही पता नहीं है, कांग्रेस कम से कम अपने किराया के कार्यकर्ता को SIR मतलब बता देते सभी राष्ट्रीय मीडिया के सामने कांग्रेस पार्टी की चिथड़े उड़ने वाली बेइज्जत्ती हो रही है।

बता दें कि कांग्रेस द्वारा दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित की गई रैली को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया है। बीजेपी ने कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस की वोट चोरी और एसआईआर पर वार को लेकर आयोजित रैली का असली एजेंडी पीएम मोदी को खत्म करना है। कई बीजेपी नेताओं ने दावा किया है कि कांग्रेस ने पहले ही 'कब्र खुदेगी मोदी की, आज नहीं तो कल खुदेगी' जैसे नारे लगाए हैं।

बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं के ये नारे बताते हैं कि उनका असली मकसद 'संविधान पर वार' करना है, न कि 'SIR' का मुद्दा उठाना। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने पीएम मोदी को 150 से ज्यादा बार गाली दी है। पूनावाला के मुताबिक, राहुल गांधी ने भी चुनाव आयोग को धमकी दी है। पूनावाला ने दावा किया कि हाल ही में रागिनी नायक ने भी एक एआई वीडियो ट्वीट किया था जिसमें पीएम मोदी को चायवाला दिखाया गया था।

वहीं, बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस को एंटी-राम पार्टी करार दिया। उन्होंने कहा कि रामलीला मैदान में हुई रैली में पीएम मोदी के खिलाफ फिर से अभद्र भाषा का इस्तेमाल हुआ। उन्होंने दावा किया कि ऐसे वीडियो सामने आए हैं जिनमें कार्यकर्ता पीएम मोदी की मौत की कामना कर रहे हैं और उनकी कब्र खोदने की बात कर रहे हैं। सुधांशु के अनुसार, कांग्रेस अब 'मुस्लिम लीग-माओवादी एजेंडे' पर चलकर एक राजनीतिक दल से अराजकता का मंच बनती जा रही है।

Next Story
null