भारत
तीसा में कांग्रेस का डबल धमाका, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष दोनों पद जीते
Shantanu Roy
1 July 2026 5:26 PM IST

x
Tisa. तीसा। पंचायत समिति तीसा की सत्ता पर कांग्रेस ने 15 वर्षों बाद शानदार वापसी करते हुए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर कब्जा जमा लिया। मंगलवार को हुए चुनाव में कांग्रेस समर्थित चैन लाल अध्यक्ष तथा शंकुतला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। एसडीएम चुराह राजेश जर्याल की देखरेख में संपन्न चुनाव प्रक्रिया में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस समर्थित चैन लाल ने भाजपा समर्थित हिल्लो देवी को 10-8 मतों से पराजित किया। वहीं, उपाध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस समर्थित शंकुतला देवी ने भाजपा समर्थित मेहर सिंह को भी 10-8 मतों से हराकर जीत दर्ज की। पंचायत समिति के सभी 18 सदस्यों ने मतदान में भाग लिया। दोनों पदों पर कांग्रेस की जीत के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
कांग्रेस नेता एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव यशवंत खन्ना, हज कमेटी के चेयरमैन दिलदार अली बट और पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमल ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तीसा बाजार में विजय जुलूस निकाला और लोगों के बीच मिठाइयां बांटकर जीत का जश्न मनाया। यशवंत खन्ना ने कहा कि यह केवल कांग्रेस की राजनीतिक जीत नहीं, बल्कि चुराह की जनता के विश्वास, विकास की सोच और क्षेत्र की प्रगति की जीत है। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति में कांग्रेस समर्थित नेतृत्व बनने से विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य निर्मला भूटानी, प्रकाश भूटानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





