भारत

अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला

Shantanu Roy
15 July 2026 3:59 PM IST
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला
x
Shimla. शिमला। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को प्रदेश में हर जिला मुख्यालय पर अयोध्या राम मंदिर में दान चोरी के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाजपा को निशाने पर रखा और जमकर नारेबाजी भी की। वहीं, सभी मुख्यालयों में स्थित राम मंदिरों में पहुंच कर भजन-कीर्तन भी किया। विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों सहित कार्यकारिणी के सदस्यों, कांग्रेस विधायकों, पूर्व विधायकों, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, अग्रणी संगठनों व विभागों के पदाधिकारियों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी
उपस्थिति दर्ज करवाई।

इस दौरान कांग्रेस ने राम मंदिर में दान चोरी मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से करवाने की मांग प्रमुखता के साथ उठाई है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की आमसभा में राज्य भर में राम मंदिर दान चोरी के मामले पर धरना प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। इसी की पहली कड़ी में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ शिमला में राम मंदिर पहुंच कर भजन-कीर्तन किया था। उधर, पीसीसी के आह्वान पर मंगलवार को हर जिला मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पदयात्रा भी निकाली गई और राम मंदिरों में भजन-कीर्तन कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने किया। राजधानी शिमला में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं विधायक कुलदीप राठौर और कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला में सांसद अनुराग शर्मा ने मुख्य रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
Next Story