भारत

श्रीराम मंदिर प्रकरण पर कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार की मांग

Shantanu Roy
8 July 2026 4:34 PM IST
श्रीराम मंदिर प्रकरण पर कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार की मांग
x
Shimla. शिमला। हिमाचल कांग्रेस ने राम मंदिर के दान-चढ़ावे की राशि को लेकर श्चेत पत्र जारी करने की मांग प्रमुखता के साथ उठाई है। साथ ही पार्टी ने ऐलान किया है राम मंदिर प्रकरण पर कांग्रेस सभी जिलों और ब्लॉक में प्रदर्शन कर जनता के समक्ष इस मुद्दे को रखेगी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार ने मंगलवार को दान चढ़ावे की राशि के पूरे लेखे-जोखे का श्वेत पत्र जारी करने की मांग करते हुए कहा है कि प्रदेश कांग्रेस जल्द ही सभी जिलों व ब्लॉकों में इस महाघोटाले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी और लोगों को
इसकी पूरी जानकारी देगी।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में राम के दान पात्र की लूट व बेरोजगारों के साथ हो रहे घोर अन्याय, नीट पेपर लीक जैसे कई मामलों को जनता के बीच लेकर जाएगी। प्रदेश के लाखों लोगों ने भी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए करोड़ों रुपए दान में दिए हैं और उनके दान की चोरी से प्रदेश के लोग आहत हैं। भाजपा ने मंदिर निर्माण की जगह अपने कुछ चुनिंदा लोगों और बिचौलियों की जेबें भरी। जून, 2026 में राम मंदिर के दानपात्र से लगभग सात से 7.5 करोड़ का चढ़ावा संगठित तरीके से चोरी की घटना ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और ट्रस्ट की नीयत पर गंभीर सवाल खड़े किए है। विनय कुमार ने आरोप लगाया कि अयोध्या में ट्रस्ट ने दो करोड़ की खरीदी गई जमीन को सिर्फ 10 मिनट में 18.5 करोड़ में खरीदा। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में भाजपा का भ्रष्टाचार का यह एक कीर्तिमान है।
Next Story