
x
Shimla. शिमला। हिमाचल कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक सोलन जिला के कसौली में होगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी इस बैठक में शामिल होंगे। दो दिन 16 और 17 अगस्त को पार्टी की बैठकों का दौर चलेगा। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी की राज्य कार्यकारिणी के अलावा अग्रणी संगठनों व विभागों के प्रमुखों के साथ बैठकें करेंगे। वहीं जिला और ब्लॉक अध्यक्षों के साथ भी मीटिंग करने का कार्यक्रम तय हुआ है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल 16 और 17 अगस्त को हिमाचल के दौरे पर आ रहे हैं।
उन्होंने बताया कि कसौली में प्रदेश कांग्रेस की दो दिनों तक बैठक चलेगी, जिसमें संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी शामिल होंगे। बैठक में प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, सह प्रभारी चेतन चौहान, विदित चौधरी, प्रदेश मंत्रिमंडल के सभी सदस्य भी बैठक में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि संगठन महासचिव पीसीसी कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों के अलावा अग्रणी संगठनों व विभागों के सभी प्रमुखों सहित जिला व ब्लॉक अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। विनय कुमार ने बताया कि संगठन महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी, पीएसी, व प्रदेश कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ भी प्रदेश की वर्तमान राजनैतिक परिस्थितियों और पार्टी की भावी राजनीति पर भी विचार विमर्श किया जाएगा।
अहम है कि कसौली में दो दिनों तक होने जा रही बैठकों में केसी वेणुगोपाल संगठन व विभागों के सभी पदाधिकारियों से भी फीडबैक लेंगे और उनके कामकाज की समीक्षा भी करेंगे बैठक में संगठन महासचिव प्रदेश में आगामी वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों पर भी विचार विमर्श कर रणनीति बनाएंगे। प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि दिल्ली प्रवास के दौरान उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के शीर्ष नेताओं के साथ प्रदेश के संगठनात्मक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की है। साथ ही केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदेश में नीट पेपर लीक व राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के धरने प्रदर्शन की जानकारी दी है। विनय कुमार ने शीर्ष नेताओं को बताया कि प्रदेश में कांग्रेस के धरना-प्रदर्शन बेहद सफल रहे है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से जो भी दिशा निर्देश प्रदेश कांग्रेस कमेटी को समय समय पर मिलते रहें हैं उन्हें सफलता पूर्वक पूरा किया जा रहा है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





