भारत

नाहन में महंगाई के खिलाफ सडक़ों पर कांग्रेस

Shantanu Roy
26 May 2026 6:58 PM IST
नाहन में महंगाई के खिलाफ सडक़ों पर कांग्रेस
x
Nahan. नाहन। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर जिला मुख्यालय नाहन में पेट्रोल, डीजल और गैस के दामों में लगातार वृद्धि को लेकर जिला कांग्रेस सिरमौर ने विरोध प्रदर्शन दर्ज करवाया। वहीं, डीसी को ज्ञापन सौंपकर केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ महंगाई नियंत्रण की मांग की। सिरमौर कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष आनंद परमार की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय तक बैनर और पोस्टर के साथ आवश्यक वस्तुओं की लगतार बढ़ती कीमतों को लेकर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान विधायक नाहन अजय सोलंकी ने कहा कि केंद्र सरकार आम आदमी की जेब पर डाका डालने पर
तूल गई है।


उन्होंने कहा कि विगत 15 दिनों में पेट्रोल और डीजल के दामों में जहां चौथी मर्तबा कीमतों में इजाफा हो चुका है तो वहीं आम आदमी की जरूरत की वस्तु एलपीजी की भारी किल्लत हो रही है। विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि केंद्र सरकार की अमरीका के साथ टे्रड डील का सीधा नुकसान किसान और बागबानों को उपज के तौर होने लगा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। वहीं, आम आदमी केंद्र की दमनकारी नीतियों से त्रस्त हो रहा है, जिसके लिए अब आम आदमी सडक़ों पर उतरेगा। वहीं, कांग्रेस महंगाई नियंत्रण नहीं हुई तो जेल भरो अभियान छेड़ेगी।
Next Story