भारत

कांग्रेस विधायक ने की 70 करोड़ की अवैध कमाई, आयकर विभाग की छापेमारी में हुआ बड़ा खुलासा

Admin2
18 March 2021 2:35 PM GMT
कांग्रेस विधायक ने की 70 करोड़ की अवैध कमाई, आयकर विभाग की छापेमारी में हुआ बड़ा खुलासा
x
बड़ी खबर

हरियाणा। आयकर विभाग ने हरियाणा के समालखा से कांग्रेस पार्टी के विधायक धरम सिंह छोकर के 12 ठिकानों पर छापेमारी कर ₹70 करोड़ की अवैध कमाई का पता लगाया। जिसे शेयर, शैल कंपनी रियल एस्टेट में लगाया गया था। छोकर ने ₹36 करोड़ की टैक्स चोरी और ₹100 करोड़ के फर्जी खर्चे दिखाये। अधिकारियों ने बताया कि समालखा विधानसभा क्षेत्र में छोकर के आवास, एक पेट्रोल पंप और उनसे तथा उनके परिवार से जुड़े राज्य के विभिन्न स्थानों पर कुछ अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम, पानीपत और चंडीगढ़ में भी छोकर से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की गई। कांग्रेस ने इस घटनाक्रम को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने ट्वीट किया, ''कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छोकर पर ईडी और आयकर विभाग की छापेमारी की कड़ी निंदा करती हूं। सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग कर अपने विरोधियों को परेशान करना इस सरकार की आदत बन चुकी है। ऐसे कृत्यों से कांग्रेस पार्टी की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। शैलजा ने सिरसा में पत्रकारों से बातचीत में इस छापेमारी को राजनीति से प्रेरित करार दिया।







Next Story