
x
Market. मंडी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नीट परीक्षा को लेकर युवाओं के बीच अभियान शुरू करने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और हिमाचल सरकार पर तीखा हमला बोला है। मंडी में भाजपा की संगठनात्मक बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को कोई गंभीरता से नहीं लेता है और वह केवल राजनीतिक लाभ के लिए युवाओं को गुमराह कर रहे हैं। जयराम ठाकुर ने सवाल उठाया कि राहुल गांधी ने उस राजस्थान से यह अभियान शुरू किया है, जहां पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के समय सबसे ज्यादा 22 पेपर लीक हुए थे, लेकिन तब उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।
उन्होंने हिमाचल सरकार को घेरते हुए कहा कि हाल ही में पुलिस भर्ती के दौरान मास चीटिंग और सीसीटीवी कैमरे बंद कर सामूहिक नकल कराने की शिकायतें आईं, मगर सरकार मूकदर्शक बनी रही। भाजपा सरकार के समय जब ऐसा मामला मेरे समक्ष आया था, तो तुरंत मैंने जांच सीबीआई को सौंपी थी। डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद भी सीबीआई द्वारा दोषी आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश करने के बावजूद सुक्खू सरकार ने उन पर कार्रवाई करने के बजाय जांच रिपोर्ट को दबाए रखा और दोषी पुलिस अधिकारियों को अहम पदों पर प्रोमोशन तक दे दी। जयराम ठाकुर ने स्पष्ट किया कि नीट मामले में केंद्र की मोदी सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





